Connect with us

    Loan

    Lakhpati Didi Yojana 2024: 3 करोड़ महिलाये बनेगी लखपति, ऐसे करे आवेदन

    Published

    on

    Lakhpati Didi Yojana

    Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार द्वारा देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी बीच महिलाओं के हित में एक और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, इस योजना का नाम ” Lakhpati Didi Yojana ” है। 

    देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस वर्ष के अंतिम बजट 1 फरवरी 2024 को 3 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ देने का वादा किया है। बजट आने से पहले इस योजना के तहत 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा था लेकिन अब एक करोड़ महिलाओं को और शामिल किया गया है ताकि महिलाएं भी आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।

    इस योजना के तहत महिला अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकती है और यदि किसी महिला को व्यापार की जानकारी नहीं है तो सरकार उनको बिजनेस करने के लिए ट्रेनिंग भी प्रदान करती है। ट्रेनिंग करके महिला अपना व्यापार शुरू कर सकती है। 

    इसलिए यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो हम इस लेख में आपको Lakhpati Didi Yojana से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर करने वाले हैं ताकि आप इस योजना का लाभ उठा सके तो चलिए जानते हैं। 

    Lakhpati Didi Yojana क्या है?

    लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई महिलाओं के हित की एक ऐसी योजना है, जिसकी मदद से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है और अपने परिवार का पालन पोषण अपने दम पर कर सकती है। इस योजना के माध्यम से देश की तीन करोड़ महिलाओं को सरकार ने लखपति बनाने का वादा किया है।

    Lakhpati Didi Yojana

    इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सरकार ने बिना ब्याज के लोन देने का आश्वासन भी दिया है और यदि कोई महिला नौकरी करना चाहती है या फिर बिजनेस करना चाहती है तो उसको ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी तो यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

    लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

    लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सके और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। इस योजना के माध्यम से सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश कर रही है ताकि महिलाएं अपना खुद का कोई भी रोजगार शुरू कर सके। 

    रोजगार शुरू करने के लिए महिलाओं को लोन भी प्रदान किया जाएगा। बजट आने से पहले सरकार ने 2 करोड़ महिलाओं को इस योजना में शामिल किया था लेकिन बजट आने के बाद एक करोड़ महिलाओं को और इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना से जुड़ने के बाद में महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकती है और यदि अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहती है तो भी सरकार महिला की आर्थिक सहायता करती है। 

    बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अभी तक इस योजना के साथ में जुड़कर एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी है और आने वाले समय में 2 करोड़ महिलाओं को लखपति देते बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

    लखपति दीदी योजना के लाभ

    • Lakhpati Didi Yojana का लाभ देश की 3 करोड़ महिला लाभार्थी को मिलेगा।
    • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 1-5 लाख रुपए का Financial Support मिलेगा। 
    • इस योजना के साथ जुड़कर महिलाएं अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकती है। 
    • महिलाओं को बिजनेसमैन बनने लिए पूर्ण रूप से ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। 
    • केंद्र सरकार ने अपने बजट 1 फरवरी 2024 में एक करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का वादा किया है। 
    • लखपति दीदी योजना लाभार्थियों को माइक्रो क्रेडिट सुविधा प्रदान करती है । 
    • इस योजना के साथ में जुड़कर महिलाएं आर्थिक सुरक्षा का लाभ उठा सकती है। 

    लखपति दीदी योजना के लिए योग्यता 

    जो भी महिलाएं Lakhpati Didi Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है, उनको नीचे बताई गई योग्यताओं को पूरा करना होगा, तभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है। 

    • Lakhpati Didi Yojana का लाभ लेने के लिए महिला भारत की निवासी होनी चाहिए। 
    • महिला उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। 
    • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए। 
    • महिला उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक इनकम ₹200000 से कम होनी चाहिए। 
    • इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रही है। 
    • लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए महिला को स्वयं सहायता समूह के साथ में जुड़ना अनिवार्य है । 

    लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

    • उम्मीदवार का आधार कार्ड 
    • पैन कार्ड
    • बैंक की पासबुक 
    • मूल निवास प्रमाण पत्र
    • शैक्षिक प्रमाण पत्र
    • मोबाइल नंबर 
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • आय प्रमाण पत्र

    Lakhpati Didi Yojana Online Apply कैसे करे?

    Lakhpati Didi Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाली महिलाओं को नीचे बताई गई स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स की मदद से आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। 

    1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिला उम्मीदवार को लखपति दीदी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://lakhpatididi.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
    2. होम पेज पर आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है। 
    3. इसके बाद वापस से आपको होम पेज पर आना है और यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। 
    4. Login करते ही आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाता है। इस फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना है। 
    5. एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है। 
    6. अब Submit के Option पर Click कर देना है। 
    7. इस तरह से आप Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2024 कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है और उसको अपने पास रखना है। 

    Lakhpati Didi Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?

    लखपति दीदी योजना के लिए यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहती है तो सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर के जाना होगा। आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता से आपको एप्लीकेशन फॉर्म लेना होगा। 

    इस एप्लीकेशन फॉर्म में आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी है और इसके साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को अटैच करके कार्यालय में ही फॉर्म को जमा करवा देना है। फार्म जमा करवाने के बाद में आपके फॉर्म की जांच की जाती है और पुष्टि होने के बाद आपको इस योजना का लाभ दिया जाता है।

    निष्कर्ष – Lakhpati Didi Yojana

    यहाँ हमने जाना है ” Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2024,  Lakhpati Didi Yojana Kya Hai ” उम्मीद करते हैं कि आप सभी ने अभी तक इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया होगा और यदि आपने अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप इस लेख में बताए गए तरीकों की मदद से ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

    केंद्र सरकार के द्वारा लखपति दीदी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकती है और बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार से लोन भी प्राप्त कर सकती है। 

    इस योजना के बाद महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आना शुरू होंगे क्योंकि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी तो महिलाएं आगे बढ़ने के लिए और भी मेहनत करेंगी। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपने सपने को पूरा कर सकेंगी, ऐसी हमारी उनसे उम्मीद है, धन्यवाद।

    इन्हें भी जरुर पढें:

    FAQs- Lakhpati Didi Yojana

    1)- लखपति दीदी योजना में कितनी धनराशि मिलेगी?

    यदि कोई भी महिला उम्मीदवार लखपति दीदी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करती है और अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है तो सरकार के द्वारा1 से 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है और यह धनराशि लोन के रूप में प्रदान की जाती है जो की बिना ब्याज के होती है। 

    2)- लखपति दीदी योजना शुरू करने का उद्देश्य क्या है?

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायक समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बना सके। इस योजना का लाभ अभी तक एक करोड़ महिलाओं को मिल चुका है। वर्तमान समय तक एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है और हाल ही में वित्त मंत्री सीतारमण ने दो करोड़ महिलाओं को और लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसको पूरा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। 

    3)- लखपति दीदी योजना किसके द्वारा चलाई जा रही है?

    लखपति दीदी योजना ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायक समूह से जुड़ी महिलाओं को ₹500000 तक का लोन प्रदान किया जाता है। लोन की धनराशि से महिलाएं अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकती है और अपने लखपति बनने का सपना साकार कर सकती है। 

    4)- लखपति दीदी योजना के लिए Apply कैसे करें?

    लखपति दीदी योजना आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा। वहां सेआपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म ले करके उसको भरना होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज को अटैच करना होगा। उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आंगनबाड़ी केंद्र में ही जमा करवा देना है। इस तरह से आप लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

    Continue Reading
    Click to comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *